रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत का पुल-अंधेरा, पानी और अव्यवस्था से परेशान लोग! - Sarvavyapi रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत का पुल-अंधेरा, पानी और अव्यवस्था से परेशान लोग! - Sarvavyapi

रेलवे अंडरब्रिज बना मुसीबत का पुल-अंधेरा, पानी और अव्यवस्था से परेशान लोग!

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र स्थित चकरभाठा रेलवे अंडरब्रिज इन दिनों लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। अंडरब्रिज में अंधेरे और पानी निकासी की बदइंतजामी के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से अंडरब्रिज में जलभराव की स्थिति आम बात हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसलने का शिकार हो रहे हैं। वहीं रात के समय लाइट की व्यवस्था न होने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।लोगों का आरोप है कि रेलवे विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या की ओर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, जबकि यह मार्ग बोदरी- चकरभाठा और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है।स्थानीय नागरिकों ने जल्द ही पानी निकासी, प्रकाश व्यवस्था और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते पहल नहीं की, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!