तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर के सन्नाडय कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीपावली मिलन समारोह सामाजिक भवन चकरभाठा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई, जिसके पश्चात पूरे वातावरण में उल्लास और उमंग का माहौल बन गया।दूर-दूर से आई दीदी-बहनों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ विविध मनोरंजक प्रतियोगिताओं रंगोली, मेहंदी, नींबू-चम्मच दौड़, पूजा थाली सजावट, फुगड़ी एवं कुर्सी दौड़ — में भाग लिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में पारिवारिक और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन गीतांजलि कौशिक एवं रुखमणी कौशिक द्वारा किया गया। मंच संचालन का दायित्व दीपिका कौशिक ने कुशलतापूर्वक निभाया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष परमेश्वर कौशिक, विजय कौशिक, कृष्ण कुमार कौशिक, बलदाऊ कौशिक, रुपेन्द्र वर्मा, ममता कौशिक, सरिता वर्मा, निशा कौशिक, रंजना कौशिक, राधिका कौशिक, ज्योति कौशिक सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। समापन अवसर पर आयोजक गीतांजलि कौशिक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और पारिवारिक भावना को सशक्त बनाते हैं।


