राज्य स्थापना दिवस पर नगपुरा में सेना द्वारा भव्य आयोजन। - Sarvavyapi राज्य स्थापना दिवस पर नगपुरा में सेना द्वारा भव्य आयोजन। - Sarvavyapi

राज्य स्थापना दिवस पर नगपुरा में सेना द्वारा भव्य आयोजन।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ राज्य सिरजन दिवस के पावन अवसर पर ग्राम नगपुरा बिल्हा (बिलासपुर) में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर के नेतृत्व में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामवासियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। दीप प्रज्वलन कर छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…के गायन से समारोह की गरिमामय शुरुआत हुई।कार्यक्रम में गांव के नन्हें-मुन्ने बच्चों से लेकर युवाओं तक ने पारंपरिक परिधान में नृत्य, गीत, सुवा नाचा, देवार नाचा, करमा गीत जैसे छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।राज्य सिरजन दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान, अस्मिता और अपनी मातृभाषा-संस्कृति के सम्मान का दिन है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की आरती कर जय छत्तीसगढ़ महतारी और जोहार छत्तीसगढ़ के नारों से पूरा ग्राम गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, नगपुरा गांव के वरिष्ठजन, महिला, युवा और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि हमर संस्कृति, हमर तिहार, हमर पहिचान हे जय छत्तीसगढ़ महतारी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!