विकास नंद/सर्वव्यापी/
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष विपणन संघ कार्यालय महासमुंद तथा जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में संचालित होगा।जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव को नियुक्त किया गया है।
नियंत्रण कक्ष में कार्य सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जिला खाद्य शाखा महासमुंद में देवलाल साहू (मो. 89592-71189) एवं मनीष कुमार गुप्ता (मो. 70000-21267) को डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक के रूप में पदस्थ किया गया है।वहीं विपणन संघ कार्यालय महासमुंद में वरिष्ठ सहायक गोकुल कुमार सिन्हा (मो. 96914-84867) तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर मिथुन कुमार जगत (मो. 62610-73966) को नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नियंत्रण कक्ष में पदस्थ कर्मचारी धान उपार्जन से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ एवं संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर को नियमित रूप से उपलब्ध कराएं।
साथ ही खरीदी अवधि के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का निराकरण तीन दिवस के भीतर जिला स्तर पर सुनिश्चित किया जाएगा।


