विकास नंद /सर्वव्यापी

महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोकथाम के लिए सतत अभियान जारी है।
इसी क्रम में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बड़गांव स्थित महानदी रेत घाट पर कार्रवाई करते हुए नियम विरुद्ध रेत निकासी में प्रयुक्त चार पनडुब्बियाँ (नौकाएँ) जप्त की हैं।अवैध रेत उत्खनन में लिप्त खदान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर लंगेह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाते हुए निरंतर जांच और कार्रवाई जारी रखी जाए।


