विकास नंद/सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्वकप विजय में फिजियोथैरेपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट के रूप में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी से आत्मीय भेंट की। उनके साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया भी उपस्थित रहीं।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आकांक्षा सत्यवंशी को भारत और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम की फिटनेस और रिकवरी को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में आकांक्षा का योगदान सराहनीय है।
इस अवसर पर शर्मा ने शक्ति और पराक्रम के प्रतीक हनुमान गदा भेंट कर उनका सम्मान किया।उन्होंने आकांक्षा को आगे भी खेल जगत में प्रदेश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं।


