संतपाली में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम संपन्न। - Sarvavyapi संतपाली में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम संपन्न। - Sarvavyapi

संतपाली में निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सरायपाली विधानसभा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संतपाली में आज निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के अंतर्गत एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं और बालिकाओं को साइकिल वितरित की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा संचालित यह योजना बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक और सार्थक पहल है।

कोसरिया ने कहा कि साइकिल मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और वे अपने सपनों को साकार करने के लिए अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे मेहनत और लगन से अध्ययन कर अपने संकल्पों को सिद्धि में बदलें और समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!