विकास नंद/ सर्वव्यापी/

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ग्रामीण खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरायपाली विधानसभा के ग्राम बड़ेसाजापाली में ज़ोन स्तरीय “सांसद खेल महोत्सव” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया ने सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “खेल जीवन का उत्सव है, यह अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है।”महोत्सव में सैकड़ों खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट फिटनेस और खेल भावना का प्रदर्शन किया। खेल मैदान में जोश और उमंग का माहौल बना रहा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान देना और युवाओं को स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित करना रहा।


