धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कसी लगाम। - Sarvavyapi धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कसी लगाम। - Sarvavyapi

धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई – अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कसी लगाम।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

धान खरीदी शुरू होने से पहले जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात तक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया।तहसील सरायपाली के ग्राम बालसी में देर रात अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य निरीक्षक और मंडी सचिव की संयुक्त टीम द्वारा मंडी अधिनियम के तहत की गई।वहीं, ओड़िशा सीमा से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 80 कट्टा धान को नायब तहसीलदार प्रकृति एवं मंडी टीम ने जब्त किया।एक अन्य कार्रवाई में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम छोटे लोरम में साहेब लाल पटेल के गोदाम से 600 बोरी, ग्राम लालमाटी में बीसीकेशन पिता रूपसाय के घर से 200 बोरी तथा गोमती पति गंगाराम के घर से 100 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। यह कार्रवाई एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर विनय लंगेह ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी शुरू होने से पहले कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बताया कि जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!