तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ कुर्मी- क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा देवकीनंदन दीक्षित सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें सुबह से लेकर रात तक लगातार विभिन्न कार्यक्रम हुये अतिथियों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा,बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक नारायण चंदेल,पूर्व विधायक ममता चंद्राकर,व्यास कश्यप, प्रमोद नायक ,राष्ट्रीय पदाधिकारी लता चंद्राकर ,गिरीश कश्यप सहित सैकड़ों अतिथी समाज के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाज के लोग लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती को हर वर्ष एकता दिवस को हर्षोल्लास से मनाते हैं और समाज के ऐसे लोग जो विभिन्न क्षेत्रो में अपनी प्रतिभा से समाज को गौरवान्वित करते हैं उनका सम्मान किया जाता है
शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद स्कूल तिफरा में अपनी अलग पहचान बनाने और अपनी लगातार सक्रियता , विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य से बच्चो के समग्र विकास के लिए कार्य करने राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित होने पर व्याख्याता जय कौशिक को विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया ,ऐसे ही कृषि रत्न वामन टिकरिहा ,साहित्य रत्न मोरध्वज चंद्राकर और विनोद वर्मा को प्रदान किया गया, UPSC,PSC,IIT,NIIT,सहित शिक्षा के क्षेत्र में 10वी,12वी मेरिट सूची में स्थान बनाने पर प्रतिभा का सम्मान किया गया। धरमलाल कौशिक ने सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारीयों को बधाई दी और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में आमंत्रित कर भव्य आयोजन की बात कही ।सभी अतिथियों ने लौहपुरुष को याद करते हुए अधिवेशन को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा और माला चंद्राकर ने किया ,कार्यक्रम को सफल बनाने कुर्मी चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कौशिक सहित डा लक्ष्मी गहवई, देवनारायण कश्यप , डा हेमंत कौशिक, संरक्षक सिद्धेश्वर पाटनवार ,प्रदेश उपाध्यक्ष डा विश्वनाथ कश्यप,अशोक कौशिक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता लगे रहे।


