कृषि सोसायटियों में धान खरीदी का शुभारंभ, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया रहीं मुख्य अतिथि। - Sarvavyapi कृषि सोसायटियों में धान खरीदी का शुभारंभ, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया रहीं मुख्य अतिथि। - Sarvavyapi

कृषि सोसायटियों में धान खरीदी का शुभारंभ, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया रहीं मुख्य अतिथि।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री सरला कोसरिया आज क्षेत्र की विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों—नवरंगपुर, बोन्दानवापाली, नवागढ़, बेलमुंडी एवं लीमगांव—में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुईं।इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मोगरा पटेल, केंदुवाँ मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, बलोदा मंडल अध्यक्ष नीलाम्बर तांडी, छुईपाली मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, जनपद सभापति उषा लालकुमार पटेल उपस्थित थीं।इसके साथ ही विभिन्न सोसायटियों के अध्यक्ष—बेलमुंडी के प्रदीप साहू, नवरंगपुर के जयलाल पटेल, बोन्दानवापाली के श्याम साहू, नवागढ़ के शरद पटेल, लीमगांव के रमेश नायक—तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नेतृत्वकर्ता—किशन पटेल, मालिक राम पटेल, गिरीश साहू, शंकर मेहेर, महेश पटेल, नीलाम्बर नायक, तेजराम चौधरी, नीलमणी बरिहा, जालंधर प्रधान, हेमसागर पटेल और तरुण पटेल—भी कार्यक्रम में शामिल हुए।शुभारंभ अवसर पर समितियों में धान बेचने आए किसानों का पारंपरिक रूप से पंछा भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, खरीदी व्यवस्था, तौल-कटाई तथा भुगतान प्रक्रिया पर भी विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने का आश्वासन दिया।क्षेत्र में धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया और सोसायटियों में सुबह से ही किसानों की सक्रिय भागीदारी रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!