विकास नंद /सर्वव्यापी/
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन भी जिले के अधिकांश उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्थाओं का सिलसिला जारी रहा। खरीदी केंद्र केना में Online Token कटवाने के बाद जब किसान धान लेकर पहुंचे, तो व्यवस्था के अभाव में उन्हें 12 बजे तक केंद्र के चक्कर काटने पड़े।प्राधिकृत अध्यक्ष से चर्चा के दौरान बताया गया कि सोसायटी में खरीदी प्रभारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण ऑनलाइन सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। तकनीकी एवं कार्मिक अभाव के चलते किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, किसानों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि शासन तत्काल प्रभाव से उचित व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि समय पर धान की खरीदी हो सके और उन्हें अनावश्यक भटकना न पड़े।किसानों का कहना है कि यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही तो धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी, इसलिए शासन-प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।


