सरायपाली विकास खंड के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से बेहद संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और किसानों के हित में रही।किसान छबीलाल बारी ने जंगलबेड़ा, सरायपाली उपार्जन केंद्र में अपना 176 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने कहा कि समय पर टोकन मिलना और केंद्र में सुचारू व्यवस्थाएं होने से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। पूरी प्रक्रिया सहज और सरल रही।छबीलाल बारी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल की दर से धान खरीदी एवं 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने इसे किसानों की आर्थिक मजबूती तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाली नीति बताया।किसान ने कहा कि इस नीति से खेतिहर परिवारों की आय बढ़ेगी और वे अपने परिवारों का भविष्य अधिक सुरक्षित और समृद्ध बना पाएंगे।


