अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को..जिले के 16 केंद्रों में 4731 परीक्षार्थी होंगे शामिल...व्यापम ने जारी किए परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश। - Sarvavyapi अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को..जिले के 16 केंद्रों में 4731 परीक्षार्थी होंगे शामिल...व्यापम ने जारी किए परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश। - Sarvavyapi

अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को..जिले के 16 केंद्रों में 4731 परीक्षार्थी होंगे शामिल…व्यापम ने जारी किए परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा अमीन भर्ती परीक्षा रविवार 07 दिसंबर 2025 को पूर्वाह्न 12:00 बजे से दोपहर 02:15 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय महासमुंद के निर्धारित 16 परीक्षा केंद्रों में कुल 4731 परीक्षार्थी शामिल होंगे।व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों को सुगम एवं सुव्यवस्थित परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी परीक्षार्थियों को इनका पालन अनिवार्य रूप से करने कहा गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुँचने की सलाह दी गई है, जिससे फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे परीक्षा शुरू होगी, अतः प्रवेश द्वार सुबह 11:30 बजे बंद हो जाएगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।ड्रेस कोड के तहत परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनने होंगे। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी तथा गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। साधारण बिना पॉकेट वाला स्वेटर अनुमति योग्य है, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान उतारकर दिखाना आवश्यक होगा। ऐसे अभ्यर्थियों को समय से पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।परीक्षा केंद्र में केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति होगी। कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित है तथा सुरक्षा जांच में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी एवं अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल काले या नीले रंग के बॉल प्वाइंट पेन लाने की अनुमति होगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!