कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सम्मान। - Sarvavyapi कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सम्मान। - Sarvavyapi

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सम्मान।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल संचय, जन भागीदारी (JSJB 1.0) अभियान के अंतर्गत महासमुंद जिले में हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को सम्मानित किया। पूर्वी जोन के कैटेगरी-2 में महासमुंद जिला बेस्ट परफॉर्मिंग जिला घोषित हुआ, जिसके लिए जिले को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय, जन भागीदारी अवार्ड समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल, राज्य मंत्री वी सोमन्ना सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महासमुंद जिले की ओर से कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के साथ जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता अजय खरे भी मौजूद थे।जिले को यह उपलब्धि कुल 35,182 जल संरचनाओं के निर्माण के उत्कृष्ट कार्य के आधार पर मिली है।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय पूरे महासमुंद जिले की जनता, अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और सभी हितधारकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों और सक्रिय सहभागिता से जल संचयन एवं जन भागीदारी अभियान में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हुई।कलेक्टर ने जिले को राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस सम्मान पर सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!