महासमुन्द पुलिस ने 24 घंटे में बिठोवा टॉकिज चोरी का किया खुलासा पिता-पुत्र की जोड़ी गिरफ्तार, 12.80 लाख का माल बरामद। - Sarvavyapi महासमुन्द पुलिस ने 24 घंटे में बिठोवा टॉकिज चोरी का किया खुलासा पिता-पुत्र की जोड़ी गिरफ्तार, 12.80 लाख का माल बरामद। - Sarvavyapi

महासमुन्द पुलिस ने 24 घंटे में बिठोवा टॉकिज चोरी का किया खुलासा पिता-पुत्र की जोड़ी गिरफ्तार, 12.80 लाख का माल बरामद।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

बिठोवा टॉकिज परिसर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी की नगदी 80,000 रुपये तथा क्रेटा कार (सीजी 06 जीयू 9990) कीमती 12,00,000 रुपये सहित कुल 12,80,000 रुपये का माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया। यह कार्रवाई सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।घटना का विवरणप्रार्थी अक्षय राव साकरकर ने 17 नवम्बर की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई ने बताया कि टॉकिज परिसर की कार्यालय खिड़की टूटी हुई है, आलमारियां खुली पड़ी हैं और सामान बिखरा हुआ है। जांच में पाया गया कि अज्ञात चोर 80,000 रुपये नगद तथा टेबल के दराज में रखी क्रेटा कार की चाबी लेकर कार को भी चोरी कर ले गया। घटना को अंजाम देने के लिए मेन गेट का ताला भी तोड़ा गया था। इसके आधार पर थाना महासमुन्द में अपराध क्रमांक दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।इस तरह पकड़े गए आरोपीजांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले एवं संदिग्धों की तलाश शुरू की। प्रार्थी द्वारा बताए गए संदिग्ध मनीष बन्सोड को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह टॉकिज में पैसे रखने की जगह से परिचित था और 16 नवम्बर की देर रात अपने पिता संतोष बन्सोड के साथ सब्बल की मदद से कार्यालय में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।आरोपी मनीष के मुताबिक वह कार्यालय में घुसा जबकि उसका पिता बाहर निगरानी कर रहा था। उसने आलमारी से पैसे निकाले, टेबल के दराज से क्रेटा कार की चाबी ली और अपने पिता को दी, जिसके बाद दोनों चोरी की गई कार और रकम लेकर फरार हो गए।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिता संतोष बन्सोड को भी गिरफ्तार कर लिया तथा दोनों के कब्जे से चोरी का संपूर्ण माल बरामद कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!