अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। - Sarvavyapi अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार। - Sarvavyapi

अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

अवैध नशीली दवाइयों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत Anti Narcotics Task Force (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 200 नग नशीली टैबलेट Nitrazepam (Nitrosun 10 Mg), एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित कुल 91,462 रुपये का माल जब्त किया गया है।ANTF को लगातार अवैध नशीली दवाइयों, गांजा तस्करी तथा तस्करों के सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 17 नवम्बर को टीम द्वारा खटखटी ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी में दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने पर दोनों घबरा गए, जिस पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई।स्कूटी की डिग्गी से काले प्लास्टिक में पैक Nitrazepam Tablets IP के 20 पत्ते मिले, जिनमें प्रत्येक पत्ते में 10 टैबलेट थीं। कुल 200 टैबलेट बरामद की गईं, जिनकी कीमत 1,462.60 रुपये आंकी गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम वतन डडेसना (28 वर्ष), निवासी पिथौरा एवं सहबाज खान (28 वर्ष), निवासी अरेकेल, बसना बताया। दोनों ने दवाइयां ओडिशा से लाकर महासमुंद में बेचने की कोशिश करना स्वीकार किया।पूरी कार्रवाई में नशीली दवाइयों के अलावा स्कूटी की कीमत 90,000 रुपये और अन्य सामग्री मिलाकर कुल 91,462 रुपये का माल जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।यह कार्रवाई ANTF एवं महासमुंद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!