विकास नंद/सर्वव्यापी/
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं ऑपरेटर संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया है। समिति प्रबंधक, सहायक समिति प्रबंधक, विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्ति संबंधी पत्र आज जिला प्रशासन को सौंप दिया।अब सभी कर्मचारी कल से अपने कार्यस्थलों पर पूर्व की भांति उपस्थिति दर्ज कराते हुए धान उपार्जन केन्द्रों में सेवाएं प्रदान करेंगे।आज देर शाम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संघ के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों ने अपर कलेक्टर रवि साहू, खाद्य अधिकारी अजय यादव, नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा और उप पंजीयक द्वारिका नाथ के समक्ष हड़ताल समाप्ति का पत्र सौंपा।


