सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी तेज, किसान संतुष्ट। - Sarvavyapi सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी तेज, किसान संतुष्ट। - Sarvavyapi

सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी तेज, किसान संतुष्ट।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत कृषक उन्नति योजना में जिले के सुदूर उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू और तेजी से जारी है। विभिन्न केन्द्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीदी में निरंतर वृद्धि हो रही है और किसानों के चेहरों पर संतोष साफ देखा जा सकता है।सराईपाली विकासखंड के जंगलबेड़ा उपार्जन केंद्र में ग्राम राजाडीह के किसान सुपारीलाल ओगरे ने 60 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि टोकन कटवाने, तौलाई और भुगतान—तीनों ही प्रक्रियाएं सहजता से पूरी हुईं। धान बिक्री से प्राप्त राशि को वे दलहनी फसलों की खेती में उपयोग करेंगे।इसी तरह राजाडीह के लघु किसान यादवशंकर बारी ने 7.20 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लघु किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी और 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य अत्यंत राहतकारी है। इससे उन्हें पर्याप्त लाभ हुआ है।अन्य किसानों ने भी बताया कि टोकन कटिंग से लेकर तौलाई व भुगतान तक की संपूर्ण व्यवस्था अब निर्बाध रूप से संचालित हो रही है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!