विकास नंद/ सर्वव्यापी/
पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद पुलिस द्वारा स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामिली अभियान तेज गति से जारी है। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने आज महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 24/11/2025 को कुल 33 वारंट तामील किए गए, जिनमें—18 स्थाई वारंट15 गिरफ्तारी वारंटशामिल हैं।इन सभी वारंटियों को पकड़कर जेल में निरुद्ध कराया गया है, जिससे क्षेत्र में आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगा है।पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।


