विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को सफल बनाने महासमुंद जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में जिले की प्रशासनिक मशीनरी तेजी और फुर्ती के साथ कार्य कर रही है। उनके निरंतर औचक निरीक्षण, मार्गदर्शन और कड़ाई से मॉनिटरिंग के कारण ब्लॉक स्तर से लेकर गांवों तक एसआईआर का काम रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है।4 नवंबर 2025 से शुरू हुए इस महाअभियान के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों—सरायपाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 और महासमुंद-42—में नियुक्त कुल 1083 बीएलओ ने घर-घर पहुंचकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का लगभग शत-प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया है।कलेक्टर लंगेह ने सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। लगातार फील्ड विज़िट और जमीनी समीक्षा से बीएलओ में भी खासा उत्साह है और वे अपनी पूरी मेहनत के साथ समय से पहले लक्ष्य हासिल करने में जुटे हैं।—
महासमुंद जिले में कुल 8,86,422 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 8,77,556 मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का वितरण और सत्यापन पूरा कर लिया गया है, जो जिले के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन को दर्शाता है।
चारों विधानसभा में स्थिति इस प्रकार है।
सरायपाली विधानसभा – 2,14,204 मतदाता बसना विधानसभा – 2,28,143 मतदाता खल्लारी विधानसभा – 2,21,533 मतदाता महासमुंद विधानसभा – 2,13,676 मतदाता—डिजिटाइजेशन कार्य भी तेजी पर, अब तक 52% पूरा निर्वाचक गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
अब तक 4,63,546 प्रपत्र डिजिटल रूप में परिवर्तित किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 52 प्रतिशत है।
विधानसभा-वार प्रगति—सरायपाली – 58%बसना – 61.34%खल्लारी – 55%महासमुंद – 33.89%—
जमीनी मेहनत का दिख रहा असर
कलेक्टर लंगेह द्वारा नियमित निरीक्षण के कारण बीएलओ और पर्यवेक्षक फील्ड में सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, महासमुंद जिला राज्य के सबसे तेजी से कार्य संपन्न करने वाले जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।लगातार निगरानी, पारदर्शिता और जन-सहभागिता के कारण एसआईआर अभियान समय से पहले पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर है।


