पीएससी में इस बार नवकिरण अकादमी से 2 युवा चयनित...कलेक्टर ने दी बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं...नवकिरण अकादमी से अब तक 94 युवा चयनित। - Sarvavyapi पीएससी में इस बार नवकिरण अकादमी से 2 युवा चयनित...कलेक्टर ने दी बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं...नवकिरण अकादमी से अब तक 94 युवा चयनित। - Sarvavyapi

पीएससी में इस बार नवकिरण अकादमी से 2 युवा चयनित…कलेक्टर ने दी बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं…नवकिरण अकादमी से अब तक 94 युवा चयनित।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

पीएससी-2024 में नवकिरण अकादमी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न पदों पर चयनित इन युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर विनय लंगेह ने मुलाकात कर उनका सम्मान किया। कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों के अभिभावकों का भी सम्मान किया गया।कलेक्टर ने चयनित युवाओं से उनकी तैयारी, संघर्ष एवं भविष्य की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु लगातार सकारात्मक पहल कर रहा है। इसी कड़ी में नवकिरण कोचिंग का संचालन किया जा रहा है, जिससे अब तक सैकड़ों युवाओं को लाभ मिल चुका है और हजारों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि जिले के गांव-गांव से प्रतिभाएं उभरकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएँ।इस वर्ष पीएससी में जिले के 4 युवाओं का चयन हुआ है, जिनमें नवकिरण अकादमी से साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थी प्रमिला मांडले, ओजस्वी कुमार पटेल, हिमांशु देवांगन एवं प्रशांत भारते शामिल थे। इनमें प्रमिला मांडले का चयन राज्य वाणिज्य कर निरीक्षक और ओजस्वी कुमार पटेल का चयन राज्य सहकारी निरीक्षक पद पर हुआ है।इसके अलावा वर्ष 2025-26 में दो अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी जिले के युवाओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें सिमरन कौर चावला का चयन सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) तथा भूपेंद्र कुमार पटेल का चयन जूनियर इंजीनियर (भारतीय रेलवे, बिलासपुर जोन) पद पर हुआ है।कलेक्टर ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि लक्ष्य यहीं समाप्त नहीं होता, बल्कि सिविल सेवा परीक्षा तक पहुँचने का प्रयास जारी रहना चाहिए। नियमित अध्ययन, समसामयिक घटनाओं पर नजर और विषय पर मजबूत पकड़ सफलता के प्रमुख उपाय हैं।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे एवं नवकिरण अकादमी के संचालक बसंत साव मौजूद थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!