जन चौपाल में सुनीं जनता की समस्याएं—सीईओ हेमंत नंदनवार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश। - Sarvavyapi जन चौपाल में सुनीं जनता की समस्याएं—सीईओ हेमंत नंदनवार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश। - Sarvavyapi

जन चौपाल में सुनीं जनता की समस्याएं—सीईओ हेमंत नंदनवार ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार ने आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कुल 63 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार एवं तय समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जन चौपाल में एग्रीस्टैक पंजीयन, लंबित भुगतान, पीएम आवास, धान बिक्री, सीमांकन, अवैध कब्जा सहित कई विषयों पर आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।ग्राम लाफिनखुर्द की हेमिनबाई ने सीलिंग भूमि हटाने की मांग रखी।पिरदा निवासी रेशमलाल पटेल ने धान खरीदी के लिए नॉमिनी जोड़ने का आवेदन दिया।हरनादादर की ढेलीबाई निराला ने धान बिक्री पंजीयन की समस्या रखी।झारा निवासी दशरी बाई दीवान ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि न मिलने की शिकायत की।बावनकेरा के पीलाराम कुर्रे ने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की।सीईओ नंदनवार ने कहा कि जन चौपाल आमजन की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम है और सभी विभाग समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू एवं जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!