विकास नंद/ सर्वव्यापी/
केंद्र शासन के निर्देशों के अनुसार 26 नवंबर को पूरे देश में संविधान दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में महासमुंद जिले में भी पंचायत प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर विनय लंगेह ने बताया कि इस वर्ष संविधान दिवस का थीम “हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान” निर्धारित किया गया है। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला पंचायत के सभा कक्ष में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।कार्यक्रम के दौरान प्रीऐम्बल (प्रस्तावना) वाचन, संविधान पर चर्चा, तथा पूरे जिले में दिनभर प्रीऐम्बल रीडिंग रिले का आयोजन किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों और अन्य कार्यालयों को भी प्रस्तावना वाचन के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य स्तरीय प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस रिले में शामिल होंगे। जिला स्तर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन सामूहिक रूप से संविधान की महत्ता, उसके लाभ, पंचायत राज व्यवस्था, महिलाओं के आरक्षण और ग्राम सभा की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।इसके अतिरिक्त वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्विज, तथा संविधान पर आधारित विविध गतिविधियाँ भी पूरे दिन संचालित की जाएंगी।


