युवा शक्ति का सामाजिक संदेश: पिपरी मेघे में जनजागरण अभियान। - Sarvavyapi युवा शक्ति का सामाजिक संदेश: पिपरी मेघे में जनजागरण अभियान। - Sarvavyapi

युवा शक्ति का सामाजिक संदेश: पिपरी मेघे में जनजागरण अभियान।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के समाज कार्य परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मंगलवार को पिपरी मेघे गांव में अपने क्षेत्र कार्य के दौरान स्वच्छता, लैंगिक समानता और शिक्षा विषयों पर जनजागरूकता अभियान आयोजित किया। रैली एवं नुक्कड़ नाटक का संचालन विश्वविद्यालय के वर्धा समाज कार्य संस्थान के सहायक आचार्य डॉ. शिवाजी जोगदंड के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर से जागरूकता रैली के साथ हुई, जिसमें विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अपनाओ – स्वस्थ जीवन पाओ, लैंगिक समानता हमारा अधिकार तथा हर बच्चा पढ़ेगा – देश आगे बढ़ेगा जैसे नारे लगाए। रैली का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता, समान अवसर तथा शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था।रैली के उपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में नुक्कड़ नाटक से घरेलू असमानता, बाल शिक्षा और स्वच्छ जीवन शैली जैसे मुद्दों को सरल, व्यावहारिक और प्रभावी ढंग से दर्शाया और संदेश दिया कि सामूहिक स्वच्छता और समान अवसर सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आवश्यक कदम हैं। समाज कार्य विद्यार्थियों का यह प्रयास सामाजिक दायित्व तथा सामुदायिक विकास में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने का सार्थक उदाहरण प्रस्तुत करता है।क्षेत्र कार्य गतिविधि हेतु निदेशक प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्ल एवं डॉ. के. बालराजु सह-आचार्य, डॉ. शिव सिंह बघेल सहायक आचार्य ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन में जिला परिषद प्राथमिक शाला, पिपरी मेघे के प्रधानाध्यापक संतोष चांदेकर और शिक्षक मुळे ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!