विकास नंद/ सर्वव्यापी/
सरायपाली अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की रवाना यात्रा के दौरान आज एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरला कोसरिया कुछ समय के लिए स्वराज न्यूज़ की रिपोर्टर बन गईं। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित भाजपा जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर से उन्होंने चुटिले अंदाज़ में सवाल–जवाब किए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिल उठे।सरला कोसरिया के हंसी-मजाक से भरे सवाल और कुमारी भास्कर के सहज, आत्मविश्वास भरे जवाबों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। दर्शकों ने इसे खूब सराहा और तालियों के साथ इस दोस्ताना लम्हे का आनंद लिया।कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच दिखी यह आत्मीयता और हल्की-फुल्की बातचीत संगठन में मजबूत तालमेल की मिसाल बनी। स्थानीय लोगों ने कहा कि भाजपा संगठन में ऐसा सौहार्दपूर्ण वातावरण ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और सहयोग बढ़ाने का काम करता है।श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन हेतु रवाना करने का यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक उत्साह का प्रतीक रहा, बल्कि नेताओं के बीच के मधुर रिश्तों और सहज व्यवहार का भी एक यादगार क्षण बन गया।


