ग्राम बोडरा में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न“शिक्षा के बिना जीवन आधारहीन” — समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह। - Sarvavyapi ग्राम बोडरा में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न“शिक्षा के बिना जीवन आधारहीन” — समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह। - Sarvavyapi

ग्राम बोडरा में महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न“शिक्षा के बिना जीवन आधारहीन” — समाज सेविका डॉ. एकता लंगेह।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

ग्राम पंचायत बोडरा में मंगलवार को महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण पर केंद्रित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ, किशोरी बालिकाएँ, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।मुख्य अतिथि डॉ. एकता लगेह का प्रेरक संबोधन समाज सेविका एवं मुख्य अतिथि डॉ. एकता लगेह ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि“शिक्षा के बिना मानव जीवन आधारहीन हो जाता है। यह वह प्रकाश है जो अज्ञानता का अंधकार मिटाकर व्यक्ति को आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान करता है।”उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि बेटियों को भी समान शिक्षा अवसर दें। रूढ़िवादी सोच के कारण लड़कियों की पढ़ाई सीमित न करें, क्योंकि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज को सशक्त बनाती है।विशेष अतिथियों ने दी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नूतन नायक ने की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया।विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा रामस्वरूप दीवान ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में अनेक योजनाएँ चला रही है जिन्हें अपनाकर महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती हैं।जिला पंचायत सदस्य देवकी प्रकाश पटेल ने महिलाओं को समाज की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उत्थान के लिए अधिक से अधिक शिक्षा एवं भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।संस्थाओं द्वारा विस्तृत मार्गदर्शनसृजन समाज सेवी संस्था की विष्णुप्रिया ठाकुर और छत्तीसगढ़ जन जागरण संस्थान के आत्माराम मारकंडे ने शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रमिक अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृत्ति और महिलाओं से संबंधित शासन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।स्कूल शिक्षिका दुलारी चंद्राकर ने बच्चों की शिक्षा और अभिभावकों की भूमिका पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।सम्मान, वितरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई शोभा कार्यक्रम में डॉ. एकता लगेह द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।ग्रामीण बुजुर्गों को कंबल वितरण तथा किशोरी बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड वितरित किए गए।किशोरी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकनृत्य ने सभी का मन मोह लिया।सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रमुख लालाराम बिहर सिंह, पंचगण, तथा मितानिन बहनों—सत्य, सुनीता, देवकी, हेमलता और हेमवती—का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन ढलेश्वर साहू ने किया तथा अंत में ग्राम पंचायत सचिव गंगाराम टंडन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!