जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, 2668 कट्टा धान जब्त। - Sarvavyapi जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, 2668 कट्टा धान जब्त। - Sarvavyapi

जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर कड़ी कार्रवाई, 2668 कट्टा धान जब्त।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ सतत अभियान जारी है। राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं मंडी प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीमों ने आज तथा बीती रात की कार्रवाई में कुल 2668 कट्टा धान जब्त किया।

बागबाहरा विकासखंड में बड़ी कार्रवाई

संयुक्त टीम ने ग्राम खेमड़ा में उत्तर सिंह, खिलावन और पुनीत राम धृतलहरे के घरों व तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली से 575 कट्टा धान बरामद किया। पूछताछ में उत्तर सिंह ने 198 क्विंटल धान उड़ीसा से लाने की बात स्वीकार की। मौके पर ही धान जब्त कर मंडी अभिरक्षा में सौंपा गया।इसी तरह बागबाहरा मेन रोड के पास दो वाहनों में ले जाए जा रहे 180 कट्टा धान को भी टीम ने पकड़ा और मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया।

महासमुंद विकासखंड में कार्रवाई

ग्राम शेर में अवैध भंडारण की सूचना पर टीम ने 107 कट्टा धान जब्त किया। ग्राम ठाकुरपाली में निरीक्षण के दौरान 225 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

बसना क्षेत्र में 639 कट्टा धान जप्त

एसडीएम हरिशंकर पैकरा और तहसीलदार कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में बसना में विभिन्न स्थानों से 248, 80, 251 और 60 कट्टा, कुल 639 कट्टा धान जब्त किया गया।ग्राम जामनीडीह में 242 कट्टा अवैध धान भी पकड़ा गया।

सरायपाली में 700 कट्टा धान बरामद

सरायपाली तहसीलदार श्रीधर पंडा की टीम ने ग्राम सिंगबहाल में प्रेम साहू के गोदाम में खुले में रखा लगभग 700 कट्टा धान पाया, जिसे जब्त कर थाना सिंघोड़ा को सौंप दिया गया।कलेक्टर ने सभी मामलों में जब्त धान को संबंधित थानों में सुपुर्द करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में अब तक राज्यभर में सर्वाधिक अवैध धान की जब्ती महासमुंद में हुई है।अधिकारियों को अवैध परिवहन व भंडारण पर सतत निगरानी रखने और नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!