विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा (नवम्बर 2025) के अंतर्गत शनिवार को प्रातः 8:30 से 11:45 बजे तक केंद्र क्रमांक 0604—शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली में परीक्षा आयोजित की गई।परीक्षा के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उनके साथ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) देवानंद नायक भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा संचालित हो रही थी।केंद्राध्यक्ष सी.एल. पुहूप, सहायक केंद्राध्यक्ष (हायर सेकेंडरी) आर.एस. पटेल, सहायक केंद्राध्यक्ष (हाई स्कूल) डी.सी. प्रधान, पर्यवेक्षक प्रफुल्ल कुमार ग्वाल तथा लिपिक सहायक ग्रेड-III कुलदीप सतपथी की देखरेख में परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित पाई गई।कुल 69 परीक्षार्थियों में से 66 उपस्थित रहे तथा 03 परीक्षार्थी—रोल नंबर 90604250012, 90604250017 एवं 90604250031 अनुपस्थित रहे।बीईओ पटेल ने परीक्षा केंद्र में व्यवस्था की सराहना करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को इसी प्रकार शुचिता के साथ परीक्षा संचालन करने के निर्देश दिए।


