अधिवक्ता डॉ. अर्पित लाल को चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्य कांत ने सम्मानित किया। - Sarvavyapi अधिवक्ता डॉ. अर्पित लाल को चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्य कांत ने सम्मानित किया। - Sarvavyapi

अधिवक्ता डॉ. अर्पित लाल को चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्य कांत ने सम्मानित किया।

Share Now

सर्वव्यापी ब्यूरो/ रामनारायण यादव/करगीरोड

(कोटा) कोटा नगर के अधिवक्ता हैरिस लाल और व्याख्याता अर्पणा लाल बड़े पुत्र अर्पित लाल जो सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया और देश के विभिन्न हाई कोर्ट और ट्रायल कोर्ट में वकालत करते हैं, और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय उनका पैरेंट हाईकोर्ट है। अर्पित लाॅ में गोल्ड मेडलिस्ट है और साथ ही उन्होंने केरल न्यायिक सेवा कि परीक्षा अपने प्रथम प्रयास में ही सेल्फ स्टडी से पास किया है।अर्पित थियोलॉजी के क्षेत्र में डाक्टर ऑफ़ डिविनिटी कि पढ़ाई सबसे कम उम्र में फर्स्ट क्लास से पास किया है और विश्व का सबसे युवा थियोलॉजिकल डॉक्टरेट डिग्री धाराक का वर्ल्ड रिकार्ड उनके नाम पर है। अर्पित उर्वर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक है। उन्होंने अपने नाम पर 6 गिनीज विश्व रिकॉर्ड विभिन्न उपलब्धियों के लिए दर्ज किये हैं।अर्पित गॉस्पेल म्यूज़िक के क्षेत्र में गाने और बजाने में एक सफल व्यक्तित्व है। इसके साथ ही अर्पित ने स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त की है।हाल ही में अर्पित ने पुस्तक लेखन के क्षेत्र में सफलता दर्ज की है। उनके द्वारा लाॅ में लिखी गयी पहली पुस्तक “दी फोरेस्ट राइट्स एक्ट, 2006” प्रकाशित हो चुकी है। इस सफलता के लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत के द्वारा सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया, नई दिल्ली में अर्पित को सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। अर्पित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से पहले और सबसे युवा अधिवक्ता हैं जिसे संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया में चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया के द्वारा सम्मानित किया गया है। इस उपलक्ष पर सुप्रीम कोर्ट में न्यायमूर्ति, एटर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया आर वेंकटरमणी और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह उपस्थित थे और उनके द्वारा भी अर्पित को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!