सरायपाली में 450 और पिथौरा में 800 कट्टा धान जप्त — अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सतत् कार्रवाई जारी। - Sarvavyapi सरायपाली में 450 और पिथौरा में 800 कट्टा धान जप्त — अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सतत् कार्रवाई जारी। - Sarvavyapi

सरायपाली में 450 और पिथौरा में 800 कट्टा धान जप्त — अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की सतत् कार्रवाई जारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

कलेक्टर विनय लगेंह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत प्रशासन की संयुक्त टीमों ने आज सरायपाली और पिथौरा में बड़ी मात्रा में धान जप्त किया है।

🔸 पिथौरा में राइस मिल से 800 कट्टा धान जप्त

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा बजरंग वर्मा के नेतृत्व में सपनेश्वर राइस इंडस्ट्री, नरसिंहपुर में भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में मिल में 9232.8 क्विंटल (23082 कट्टा) धान कम पाया गया।मौजूद 800 कट्टा धान को तत्काल जप्त कर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई।साथ ही जगदीशपुर रोड पर ट्रैक्टर से ले जाए जा रहे 75 पैकेट धान को भी पकड़ा गया तथा वाहन व धान को थाना बसना के सुपुर्द किया गया।पिरदा समिति में किसान द्वारा लाए गए 135 बोरी पुराने धान को नियम विरुद्ध पाए जाने पर जप्त कर प्रकरण मंडी सचिव को कार्रवाई हेतु सौंपा गया।

🔸 सरायपाली में 450 कट्टा अवैध धान जप्त

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम गनियारिपाली में छापेमारी की।यहां से 450 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया।

🔸 सख्त निगरानी जारी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बताया कि धान खरीदी की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने सभी राइस मिलों में स्टॉक वेरीफिकेशन लगातार जारी रहेगा।अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!