नूर मोहम्मद/गौरेला पेंड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम के तत्वाधान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारत छोड़ो आंदोलन, स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान, संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष, व राष्ट्रपति के रूप में किए गए योगदान पर उन्हें याद किया गया I ग्राम पंचायत सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राजेंद्र बाबू की जीवनी में अपने-अपने विचार व्यक्त किये साथ ही उनके गौरेला आगमन पर रेलवे स्टेशन के सामने निर्मित कमानिया गेट का निर्माण और राजेंद्र ग्राम अनूपपुर का नामकरण हुआ था I सभी कांग्रेस जनों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू, पुष्पराज सिंह,पंकज तिवारी, मनीष दुबे, श्रीकांत मिश्रा,ममता पैकरा, निलेश साहू, संतोष ठाकुर,श्वेता मिश्रा, अवधेश गुर्जर, तेज राजपूत, राजेश यादव, मंजू सिंह ठाकुर, पवन सिंह नागवंश, रियांस सोनी, अफसर खान, बाला कश्यप, पार्षद विक्रांत रोहणी, आयुष सोनी, असलम खान, मदन सोनी, अनीता यादव, शब्बीर हुसैन, मोमिन खान, आनंद राम भानु, सचिन कुमार, मोहम्मद परवेज,अमर सिंह राठौर, मोहम्मद फरीद खान, बाबा मियां व अन्य ग्रामवासी उपस्थिति रहे I


