श्याम राइस मिल झलप में 9562 क्विंटल और चिवराकूटा में 250 कट्टा धान जप्त — अवैध धान पर कलेक्टर की सख्ती, लगातार कार्रवाई जारी। - Sarvavyapi श्याम राइस मिल झलप में 9562 क्विंटल और चिवराकूटा में 250 कट्टा धान जप्त — अवैध धान पर कलेक्टर की सख्ती, लगातार कार्रवाई जारी। - Sarvavyapi

श्याम राइस मिल झलप में 9562 क्विंटल और चिवराकूटा में 250 कट्टा धान जप्त — अवैध धान पर कलेक्टर की सख्ती, लगातार कार्रवाई जारी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। राइस मिलों के भौतिक सत्यापन और जांच चौकियों पर निगरानी को और मजबूत करते हुए प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की।महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत श्याम राइस मिल, झलप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अक्षा गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। स्टॉक गणना में अनियमितता मिलने पर 9562 क्विंटल धान कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम 2016 एवं मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया। टीम ने मौके पर ही त्वरित कार्रवाई की।इसी तरह सरायपाली विकासखण्ड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम चिराकूटा में छापामार कार्रवाई की। अवैध परिवहन एवं भंडारण की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर 250 कट्टा धान जब्त किया। जप्त धान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों, राइस मिलों और जांच चौकियों पर निगरानी और कड़ी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू बनाने प्रशासन की सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!