छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पवित्र सिंह बेदी बने मुंगेली जिला अध्यक्ष। - Sarvavyapi छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पवित्र सिंह बेदी बने मुंगेली जिला अध्यक्ष। - Sarvavyapi

छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के पवित्र सिंह बेदी बने मुंगेली जिला अध्यक्ष।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन ने बिलासपुर संभाग में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार जे.पी. उपाध्याय को बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष तथा मुंगेली के सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी पवित्र सिंह बेदी को मुंगेली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नई जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव एवं प्रांतीय सचिव डी.एल. डहरिया ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उनसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।पदाधिकारियों की इस नई नियुक्ति पर आर.पी. सिंह, डी.एल. डहरिया, रामकुमार यादव, राजकुमार मिश्रा, राजेंद्र चंद्राकर, नंदकुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, पी.के. राही, अश्वनी मिश्रा सहित अनेक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। नई टीम से संगठन के कार्यों में गति और पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण में प्रभावी पहल की उम्मीद जताई जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!