सतर्क ऐप में प्रविष्टि नहीं करने पर खाद्य निरीक्षक को नोटिस, प्रशासन ने माना गंभीर लापरवाही। - Sarvavyapi सतर्क ऐप में प्रविष्टि नहीं करने पर खाद्य निरीक्षक को नोटिस, प्रशासन ने माना गंभीर लापरवाही। - Sarvavyapi

सतर्क ऐप में प्रविष्टि नहीं करने पर खाद्य निरीक्षक को नोटिस, प्रशासन ने माना गंभीर लापरवाही।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य जिले में सुचारू रूप से जारी है। शासन के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन एवं स्टॉकिंग के विरुद्ध की गई हर कार्रवाई की त्वरित ऑनलाइन प्रविष्टि सतर्क ऐप में करने के स्पष्ट निर्देश सभी खाद्य निरीक्षकों को दिए गए हैं।इसी क्रम में 03 दिसंबर को आयोजित धान खरीदी समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि अम्बे राइस इंडस्ट्री, भीखापाली में अवैध धान स्टॉकिंग के प्रकरण में 475 कट्टा अतिरिक्त धान पाया गया था। इस पर जप्ती की कार्रवाई कर प्रकरण तैयार किया गया, किंतु 05 दिसंबर 2025 तक संबंधित खाद्य निरीक्षक द्वारा इस जप्त प्रकरण की जानकारी सतर्क ऐप में दर्ज नहीं की गई।जिला निगरानी समिति के नोडल अधिकारी द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद भी प्रविष्टि न किए जाने को जिला प्रशासन ने गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता माना है। इस पर खाद्य अधिकारी ने संबंधित खाद्य निरीक्षक को कारण-बताओ नोटिस जारी किया है।निरीक्षक को नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय सीमा में जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!