नशा हर नजरिए से नुकसान करती है। - Sarvavyapi नशा हर नजरिए से नुकसान करती है। - Sarvavyapi

नशा हर नजरिए से नुकसान करती है।

Share Now

तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी /

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैमा नगोई के साथ दिवसीय विशेष शिविर जो ग्राम पंचायत सेलर में आयोजित किया गया है। जिसके चौथे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात राम गोपाल करियारे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर पाण्डेय, अटल बिहारी वाजपेयी वि.वि. राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा एवं समाज सेवी रामायण साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करियारे ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है यह सिर्फ घर को ही बर्बाद नहीं करता वरन् सड़कों पर चलने वाले लाखों लोगों की जान के लिए भी ख़तरनाक है। इसलिए पुलिस ने भी नशा करके वाहन चलाने वाले पर सख्त कार्यवाही कर रही है। उन्होंने सड़क सुरक्षा ट्रेफिक रुल के संदर्भ में भी विद्यार्थीयों को विस्तार से जानकारी दी। ट्रेफिक पुलिस के सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय ने अपने अंदाज में सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की एवं बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना एवं इनसे बचने उपाय बताए एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए सभी शिविरार्थी एवं सेलर स्कूल के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।इस अवसर पर हायर सेकेण्डरी स्कूल सेलर के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।उपरोक्त जानकारी शा.उ.मा.विद्यालय बैमा नगोई के शिविर संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रितेश शुक्ला ने दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!