विकास नंद/ सर्वव्यापी/
संकुल केंद्र बलौदा में 06 दिसंबर 2025 को नवपदस्थ अधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। संकुल क्षेत्र के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।समारोह में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, संकुल प्राचार्य अरुण सतपथी तथा विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों को पारंपरिक रूप से शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में वरिष्ठ शिक्षक कपिल राम बरिहा, के. के. भोई, भूतपूर्व प्रभारी प्राचार्य अभिमन्यु षड़ंगी, रूपलाल मांझी तथा दीपक प्रधान (एकलव्य विद्यालय बलौदा) शामिल रहे।अपने संबोधन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र तथा जीपीएफ संधारण से संबंधित सभी लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।संकुल क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालय — सरस्वती शिशु मंदिर, एकलव्य इंग्लिश स्कूल, विशप प्रसन्ना इंग्लिश स्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल तथा न्यू लाइफ इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदा के शिक्षक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक माधव प्रसाद पंडा (शा. उ. प्रा. शाला अमलडीह) ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन का सफल संयोजन संकुल समन्वयक हारून गार्डिया द्वारा किया गया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक के. के. भोई (शा. उ. प्रा. शाला अमलडीह) ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।सौहार्द, उत्साह और सम्मान की भावना से सम्पन्न यह आयोजन संकुल केंद्र बलौदा के शैक्षणिक समुदाय के लिए एक यादगार क्षण बन गया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।


