विकास नंद/ सर्वव्यापी/
महासमुंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत कार्यालय की सभी संबंधित शाखाओं के प्रभारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ, परियोजना अधिकारी, तकनीकी सहायक तथा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।सीईओ नंदनवार ने महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण, पूर्व वर्ष के अपूर्ण कार्यों तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े प्रस्तावों को शीघ्र भेजने पर विशेष जोर दिया।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवास निर्माण में तेजी लाने तथा सभी स्वीकृत आवासों की प्रगति को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालय, वॉटरशेड कार्य, सेग्रिगेशन शेड सहित अन्य प्रगतिरत योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ हो, ताकि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति समय पर की जा सके।


