शो पीस बनें जल जीवन मिशन पर कलेक्टर लंगेह की सख्त निगरानी, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड की कगार पर। - Sarvavyapi शो पीस बनें जल जीवन मिशन पर कलेक्टर लंगेह की सख्त निगरानी, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड की कगार पर। - Sarvavyapi

शो पीस बनें जल जीवन मिशन पर कलेक्टर लंगेह की सख्त निगरानी, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड की कगार पर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे निर्माण एवं जलापूर्ति कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता डी.पी. वर्मा सहित क्रियान्वयन एजेंसियों के प्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी निर्माण, मरम्मत और जलापूर्ति से जुड़े कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बोरवेल सूख रहे हैं, वहां प्राथमिकता से इंजेक्शन वेल तैयार कर जलस्तर को बढ़ाने का कार्य मनरेगा के तहत तेजी से किया जाए।उन्होंने पाइपलाइन बिछाते समय सड़कों को बिना कारण न उखाड़ने और यदि कहीं खुदाई हो तो उसे तुरंत भरकर सड़क को पूर्ववत करने के सख्त निर्देश दिए। जहां-जहां पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहां पाइपलाइन बिछाने की गति बढ़ाने तथा निर्माणाधीन टंकियों को दिसम्बर माह तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।कार्य समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लापरवाही, गुणवत्ता में कमी और निर्धारित समय-सीमा का पालन न करने पर सख्त रुख अपनाया। अनिल कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर तथा सिद्धी इंफ्रास्ट्रक्चर को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्यवाही हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने साफ कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई से लेकर अनुबंध निरस्तीकरण तक की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों के सभी घरों को प्राथमिकता के आधार पर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिन ग्रामों में कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है, वहां जल्द से जल्द हर घर जल प्रमाणन सुनिश्चित करने को कहा गया।उन्होंने कुछ गांवों में टुल्लू पंप से अवैध पानी खींचने की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए इसे तत्काल बंद कराने और संबंधितों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं ठेकेदारों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!