विकास नंद/सर्वव्यापी/
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले भर से आए लोगों की समस्याएँ और मांगें सुनीं। कलेक्टर लंगेह ने प्राप्त सभी आवेदनों के त्वरित एवं प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को नियमानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।जन चौपाल के दौरान विभिन्न ग्रामों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ एवं आवेदन प्रस्तुत किए।क़र्रापारा, बागबाहरा निवासी ओमप्रकाश ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।डोंगरीपाली, पिथौरा निवासी सियाराम ने वारिसान हक में धान पंजीयन का आवेदन दिया।बोरियाझर निवासी रूपा यादव ने निराश्रित पेंशन हेतु आवेदन किया।लक्ष्मीपुर निवासी योगेश कुमार साहू ने ऑपरेशन एवं सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता मांगी।खैरझिटी, तुमगांव निवासी जानकी बाई मन्नाडे ने खड़ी फसल चोरी की शिकायत दर्ज कराई।इमलीभाँटा, महासमुंद निवासी दुर्गेश नंदनी कुर्रे ने मृत्यु उपरांत मिलने वाली सहायता राशि हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।इसके अलावा धान बिक्री में समस्याएँ, गिरदावरी, एग्रीस्टैक पंजीयन, प्रधानमंत्री आवास, लंबित भुगतान, वन अधिकार पट्टा सहित अनेक आवेदन प्राप्त हुए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


