बेलगहना–पेंड्रा रोड विकास की पुकार, जनता मांग रही सुरक्षित सफ़र का अधिकार! - Sarvavyapi बेलगहना–पेंड्रा रोड विकास की पुकार, जनता मांग रही सुरक्षित सफ़र का अधिकार! - Sarvavyapi

बेलगहना–पेंड्रा रोड विकास की पुकार, जनता मांग रही सुरक्षित सफ़र का अधिकार!

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बेलगहना से पेंड्रा रोड का प्रमुख संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली की मार झेल रहा है। क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर जोरदार मांग उठाई है कि इस सड़क का तत्काल चौड़ीकरण किया जाए और मार्ग में स्थित पुल व पुलिया को ऊंचा कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मार्ग न केवल रोज़ाना आवागमन का मुख्य साधन है, बल्कि व्यापार, आपातकालीन सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का महत्वपूर्ण रास्ता भी है। बरसात के दिनों में नीची पुल-पुलिया पर पानी चढ़ने से आवागमन लगभग ठप हो जाता है, जिससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र, मरीज और आम नागरिक परेशानियों का सामना करते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क चौड़ीकरण की घोषणाएं तो हुईं, लेकिन जमीनी अमल नहीं हुआ। लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण यह मार्ग अब दुर्घटना संभावित हो चुका है। ट्रकों, बसों और छोटे वाहनों के भारी दबाव को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण समय की मांग बन चुका है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को फोरलेन जैसी मजबूत चौड़ाई, टिकाऊ डामरीकरण और ऊंची पुल-पुलिया के साथ अपग्रेड किया जाए, ताकि कोटा विधानसभा के विकास की रफ्तार को नया मुकाम मिल सके।लोगों का कहना है कि बेलगहना से पेंड्रा रोड सिर्फ एक सड़क नहीं… यह हमारी जीवनरेखा है, और इसका सुधरना अब बेहद जरूरी है। यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो जनता बड़े पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे चुकी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!