आईएमए के 100 वर्ष: अहमदाबाद में NATCON-25 का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में NATCON-25 का भव्य आयोजन गुजरात के अहमदाबाद शहर में किया गया। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के चिकित्सकों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली, जिसमें छत्तीसगढ़ का सशक्त प्रतिनिधित्व डॉ. विनोद तिवारी ने किया।गौरतलब है कि डॉ. विनोद तिवारी वर्तमान में IMA हेड क्वार्टर में असिस्टेंट जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने इस राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर अहमदाबाद के प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल नायक ने IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।अगले दिन आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष श्री जय शाह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री चौधरी जी उपस्थित रहे।NATCON-25 में छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। इस वर्ष छत्तीसगढ़ को कुल 5 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए। इनमेंबेस्ट इमर्जिंग स्टेट अवॉर्ड,बेस्ट न्यूज बुलेटिन अवॉर्ड,तथा व्यक्तिगत श्रेणी में डॉ. प्रभात पांडे, डॉ. अरुण गोवर्धन और डॉ. राजू भैसारे को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में चिकित्सक प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप सेडॉ. विनोद तिवारी, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. राजू भैसारे, डॉ. अरुण गोवर्धन, शाहदिल खुसरो, देवेंद्र कश्यप, मुकेश साहू, शिवेंद्र शुक्ला एवं तुषार ओगले शामिल रहे।यह आयोजन न केवल IMA के 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक बना, बल्कि छत्तीसगढ़ की चिकित्सा सेवा, संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान को भी सशक्त रूप से रेखांकित करता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!