तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
संत श्री नामदेव जयंती के अवसर पर सूरजपुर जिले में कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना नामदेव समाज के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह निर्णय एएसपी रितेश चौधरी के व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है, जिसे समाज ने खुले दिल से सराहा है।समाजजनों का मानना है कि यह पहल केवल एक जिले तक सीमित न रहकर राज्य के अन्य जिलों तथा पूरे छत्तीसगढ़ में भी संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अथवा ऐच्छिक अवकाश घोषित करने की दिशा में प्रेरणा बनेगी।हाल ही में पदोन्नति प्राप्त करने वाले रितेश चौधरी को संत नामदेव जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करवाने के सफल प्रयास के लिए समाज की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। समाज के लोगों ने इसे नामदेव समाज के लिए आए एक गौरवपूर्ण क्षण के रूप में बताया है।इस उपलब्धि को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। सुझाव दिया गया है कि सूरजपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ और अंबिकापुर जिलों में सामाजिक बैठक आयोजित कर उनका सम्मान किया जाए। इसके साथ ही राजधानी रायपुर और गृह जिला बिलासपुर में भी सामाजिक आयोजन कर समाज के लोग एकजुट होकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित करें।समाजजनों ने बताया कि रितेश चौधरी जहां भी पदस्थ रहे हैं, वहां अपनी विभागीय जिम्मेदारियों के साथ-साथ नामदेव समाज के उत्थान, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और नामदेव परिवारों की प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहायता में लगातार योगदान देते रहे हैं, जिसका उन्होंने कभी प्रचार नहीं किया।नामदेव समाज ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपील की है कि समाज के लोग आगे आकर इस गौरव के पल को सेलिब्रेट करें और उनके योगदान का सम्मान करें।