विकास नंद/ सर्वव्यापी/
नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर देशव्यापी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य पालन, ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।इस अवसर पर परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में संचालित परिवहन योजनाओं और राज्य की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटरों की स्थापना, RDTC–DTC भवनों के निर्माण तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक और ठोस नीतियों के माध्यम से दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बैठक में छत्तीसगढ़ की इन पहलों को सकारात्मक रूप से सराहा