नंदनवार ने की समग्र शिक्षा योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा, शाला त्यागी बच्चों पर सख्त निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिला पंचायत महासमुन्द के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।बैठक में विकासखंडवार शाला त्यागी बच्चों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। नंदनवार ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाला त्यागी बच्चों का सर्वेक्षण पूर्ण कर निर्धारित प्रपत्र में संकलित जानकारी सोमवार 12 जनवरी 2026 तक जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुन्द को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।अपार आईडी जनरेशन के कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा आधार कार्ड सुधार हेतु विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रॉप बॉक्स में अपार जनरेटेड 5215 दर्शित बच्चों का भौतिक सत्यापन कर कारण सहित सूची प्रस्तुत करने तथा शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी बच्चा लंबे समय तक अनुपस्थित न रहे।“परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य को दो दिवस के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिन विद्यालयों में दर्ज संख्या की तुलना में 25 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अनुपस्थिति पाई गई है, वहां के प्रधान पाठकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु जिला मिशन समन्वयक को निर्देशित किया गया।बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी दुकान या अन्य कार्य स्थलों पर नाबालिग बच्चों से कार्य न कराया जाए तथा सभी बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। जिले के समस्त विद्यालयों में नवोदय एवं प्रयास विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु कक्षा पांचवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से विशेष तैयारी कराने पर भी बल दिया गया।इसके अतिरिक्त विद्यालयों में फन एक्टिविटी आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया, जिससे बच्चों की शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।वर्चुअल बैठक में डीएमसी रेखराज शर्मा, डीपीओ साक्षर भारत के.एन. चन्द्राकर, एपीसी विद्या साहू, संजय कुमार ध्रुव, हर्षिता चन्द्राकर, लेखापाल एडमोन मिंज, मनोजपुरी गोस्वामी, पीएमयू जयप्रकाश यादव सहित समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक ऑनलाइन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!