तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/
बिलासपुर जिला मुख्यालय में आयोजित 17जनवरी को हड़ताल की व्यापक तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर ने अपनी प्रान्तीय प्रतिनिधित्व कर रहे बसंत कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष, रंजीत बनर्जी प्रदेश सलाहकार शेषनाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जिला डीएल पटेल जिला संयोजक,अध्यक्ष सुनील पाण्डेय की मौजूदगी में कोन्हेर उघान तिलक नगर बिलासपुर में जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत किया गया जिसमें सभी शिक्षक साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए और जिम्मेदारी के साथ सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संकल्पित होकर सकारात्मकसहयोग दिया जाएगा प्रमुख मुद्दे के रूप में वेतन विसंगति, क्रमोन्नति व पदोन्नति, टेट की अनिवार्यता खत्म करने तथा वी. एस. के. एप्स का विरोध अपने मोबाइल से करने बिन्दुओं पर फोकस करते हुए रवीन्द्र राठौर ने अपने बेबाक बातचीत कर बैठक में उपस्थित हुए शिक्षकों को ऊर्जा प्रदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया गया। वहीं जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय ने जिला मे हो रही आन्दोलन की रुपरेखा व तैयारी की जानकारी प्रस्तुत ब्लाक अध्यक्ष अजीत कुजूर ने ब्लाक की की जारही गतिविधियों को बतलाया कार्य कारी जिला अध्यक्ष विकास कायरवार ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर को ब्रीफिंग के रूप में बतलाया गया संतु यादव जिला कार्यकारी अध्यक्ष कोटा ब्लाक की जानकारी पेश किया बैठक का संचालन नवनिर्वाचित जिला सचिव रवीन्द्र खुटें ने किया है। आज के बैठक में प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ संजय कुमार यादव, नंदकुमार छतरी, रितेश दीक्षित, देव कुमार मरावी, कृष्ण कौशिक आशुतोष सिंह राजपूत, प्रियंका त्रिवेदी,आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।