शासकीय कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में संगीत कक्षा का शुभारंभ…कला शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

शासन के निर्देशानुसार नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित कला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम डुडूमचुवाँ में सुरक्षित शनिवार के अवसर पर संगीत कक्षा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संगीत की प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की गई।संगीत कक्षा में हारमोनियम पर कथावाचक एवं विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक डिंगर दास वैष्णव, तबला पर मधु पटेल तथा झुमका वाद्य पर छेड़ू राम पटेल ने सहयोग प्रदान किया। वाद्य यंत्रों के माध्यम से बच्चों को ताल, लय और संगीत की मूल अवधारणाओं से परिचित कराया गया।शिक्षक सुन्दर लाल डडसेना ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर संगीत शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है। साथ ही संगीत शिक्षा गणित और विज्ञान जैसी विषयगत अवधारणाओं को समझने में भी सहायक सिद्ध होती है।इस अवसर पर प्रधान पाठक कु. अंजनी चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ बच्चों में संगीत एवं कला के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।कार्यक्रम में कु. अंजनी चौहान, डिंगर दास वैष्णव, सुन्दर लाल डडसेना, पिरोबती सागर, मीरा जगत, मधु पटेल, छेड़ू राम पटेल, प्रियंका साव एवं सुशीला जायसवाल की उपस्थिति रही।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!