ब्लू प्रिंट प्रशिक्षण सह प्रश्न पत्र निर्माण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

Share Now

तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

ब्लूप्रिंट आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 06/01/2026 से 10/01/2026 तक स्थान बीआरसी भवन पथरिया में डॉ प्रतिभा मंडलोई (बी.ओ.), यतेंद्र भास्कर (ए.बी.ओ.), आर.पी. राठौर (ए.बी.ओ.), अशोक कुमार यादव (बी.आर.सी.), प्रिया यादव के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकण्डरी विद्यालयों के व्याख्याताओं का ब्लू प्रिंट निर्माण एवं शिक्षण शास्त्र पर प्रशिक्षण विज्ञान समूह (गणित, जीवविज्ञान, भैतिक, रसायन, विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान) और कला समूह (राजनीति, इतिहास, भूगोल, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत,)के व्याख्याताओं का ब्लू प्रिंट प्रशिक्षण सह प्रश्न पत्र निर्माण प्रशिक्षण कराया गया । प्रशिक्षण में डाइट पेंड्रा से प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर नाथूराम ध्रुव, पवन कुमार मिरे ,लोकनाथ पटेल, विजेंद्र कौशिक, किरण सिंह, राजेश साहू, विनोद दुबे ,अशोक ठाकुर द्वारा सभी व्याख्यातायों को प्रशिक्षण दिया। जिसमें प्रश्न निर्माण ,अंकों के आबंटन हेतु स्पष्ट योजना का निर्माण तथा आसानी से स्पष्ट एवं सरल भाषा मे विषय वस्तु अभ्यास, पाठ्य योजना, मूल्यांकन तकनीकी के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, ब्लूम टेक्सॉनामी के 6 डोमेन ( ज्ञानात्मक, अवबोधात्मक, अनुप्रयोगात्मक, वर्गीकरणात्मक ,मूल्यांकन, रचनात्मक)। इस प्रशिक्षण में विद्यालयीन संस्कृति, लर्निंग आउटकम, तथा ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र निर्माण करने के तरीका को विस्तार से समझाया गया। सुरजीत सोनी को सितार वादन में जन्मदिन बधाई, स्कूल चले हम , एक पेड़ मां के नाम एवं अन्य गीत तथा वीडियो युटुब, फेसबुक, ट्विटर में 60000 वीडियो अपलोड करने पर सम्मान किया गया । प्रशिक्षण के अंतिम दिवस प्रशिक्षण लेने वाले व्याख्यातायों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया और अशोक कुमार यादव ( बी.आर.सी.)के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रकाश कुमार मनहर ,अच्छे कुमार नागेश, हरिशंकर लहरी, विवेक शर्मा, एल.एन. कौशिक, गुलाब बघेल, अमर दास कुर्रे ,वीरेंद्र सिंह राजपूत, शिव कौशिक, संदीप टंडन, कर्मकार सर ,आराधना तिर्की, जानेश्वरी साहू ,आशिमा खेस, अमृता श्रीवास ,मनीष तिवारी आदि उपस्थित थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!