नूर मोहम्मद/ गौरेला पेण्ड्रा मरवाही/(सर्वव्यापी)

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के अंतर्गत संचा./संधा. संभाग पेण्ड्रारोड में आने वाले ग्राम रानीझाप-खोड़री पुल के ऊपर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है यहां हाई टेंशन लाइन से जुड़ा ट्रांसफार्मर का बॉक्स ज़मीन से महज़ 3 से 4 फीट की ऊंचाई पर लगा हुआ है और सबसे गंभीर बात यह है कि ट्रांसफार्मर का डब्बा खुला पड़ा है। इससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। बच्चों और पशुओं के लिए जानलेवा बना ट्रांसफार्मर स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जिस स्थान पर यह ट्रांसफार्मर स्थापित है वहां बच्चों का आना-जाना और मवेशियों की आवाजाही बनी रहती है। खुले बॉक्स और लटकते तारों के कारण यदि कोई बच्चा या जानवर अनजाने में इसे छू ले, तो जानलेवा करंट की चपेट में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। नियमों की खुली अनदेखी, विभागीय लापरवाही उजागरविद्युत सुरक्षा मानकों के अनुसार, हाई टेंशन ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ऊंचाई पर बंद एवं संरक्षित बॉक्स में लगाना अनिवार्य होता है। लेकिन ग्राम रानीझाप में यह व्यवस्था पूरी तरह नदारद है, जो बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही और उदासीनता को उजागर करती है।ग्रामीणों में रोष, तत्काल सुधार की मांग ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल ट्रांसफार्मर बॉक्स बंद कराने, सुरक्षित ऊंचाई पर पुनः स्थापित करने,चेतावनी बोर्ड लगानेऔर क्षेत्र की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।प्रशासन से अपेक्षाजनहित को देखते हुए प्रशासन एवं विद्युत विभाग को चाहिए कि वह तुरंत मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराए, ताकि किसी भी संभावित हादसे से पहले जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।