महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 146 नशीली कफ सिरप जब्त, उड़ीसा तक पहुंची जांच की कड़ी।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीली कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में 146 नग कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन सहित कुल 83,908 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नशीली ड्रग्स कैप्सूल, इंजेक्शन एवं कफ सिरप के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एंड-टू-एंड एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 17 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अधिक मात्रा में नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु रखे हुए हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर देवाशीष देवांगन और लव सोनी को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 146 नग नशीली कफ सिरप बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह नशीली सिरप उड़ीसा के बिजेपुर, जिला बरगढ़ निवासी राकेश तांडी द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।सूचना के आधार पर पुलिस ने राकेश तांडी को भी गिरफ्तार कर लिया।

संकलित साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 21(सी) एवं 29(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपीदेवाशीष देवांगन, उम्र 25 वर्ष, निवासी रानीगांव, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)लव सोनी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रानीगांव गुडी चौक, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)राकेश तांडी, उम्र 24 वर्ष, निवासी करगीरोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.), हाल मुकाम घसियापारा, बिजेपुर, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)जप्त संपत्ति146 नग नशीली कफ सिरप — कीमत ₹28,908परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 10 BS 8623 — कीमत ₹40,000दो मोबाइल फोन — कीमत ₹15,000कुल जप्त संपत्ति मूल्य: ₹83,908पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के सोर्स एवं नेटवर्क की गहन जांच जारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!